देहरादून : सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो सुबह शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। ठंड से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री