चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.श्री हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व.श्री हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।



More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार