कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि भाबर क्षेत्र के मवाकोट निवासी आयुष भट्ट पुत्र चिरंजीव भट्ट ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की धारा समेत पोक्सो एक्ट बनाम आयुष भट्ट मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुए तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री