देहरादून : मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार और बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश और हिमपात होने की आशंका जताई है।
रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें मैदानी इलाकों में सुबह कोहरे से भी जनजीवन प्रभावित रहा।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर और 28 अप्रैल को बाॅलीवुड गायक विशाल मिश्रा का लाइव काॅन्सर्ट
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल