कोटद्वार। रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत समाजसेवी लीलानंद लखेड़ा स्मृति बालीबाल प्रतियोगिता तलाई की टीम ने जीती है। फाइनल में तलाई ने कर्तिया को हराया। इस दौरान राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून की ओर से आयोजित शिविर में 42 दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए गए। राजकीय इंटर कालेज सिद्धखाल के खेल मैदान में आयोजित फाइनल का आरंभ जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी ने किया। तत्पश्चात खेले गए फाइनल में तलाई ने कर्तिया को 25-27, 23-25, 25-16, 25-22 और 15-11 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून की ओर से 42 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, छड़ी व चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री