देहरादून : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त अचानक तबियत बिगड़ गई। महाराज को शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें देहरादून लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को इलाज के लिए बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। चिकित्सकों के मुताबिक अभी उनका अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया का रहा है।
जानकारी के अनुसार सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि जगद्गुरू रात 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से रात 11:10 बजे स्पेशल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी छाती में इन्फेक्शन था अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। बता दें जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। एक फरवरी को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी।

More Stories
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले