नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू कर दिया गया है। रविवार को कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे वन भूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।




More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार