देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा से महेंद्र भट्ट होंगे। केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और प्रदेश में यही अटकलें थी कि अनिल बलूनी को भाजपा फिर राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन भाजपा हाई कमान ने फिर चौंकाने वाला निर्णय लेती हुए महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है।
15 फरवरी तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड में नामांकन होना है और 11 फरवरी को नाम का ऐलान भाजपा हाई कमान के द्वारा किया गया है। महेंद्र भट्ट का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हैं क्योंकि बहुमत उत्तराखंड में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत का है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट के लिए शायद उम्मीदवार मैदान में उतरे और कांग्रेस अगर उम्मीदवार नहीं उटारती है तो महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सीट के लिए चुना जाना तय है।


More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार