कोटद्वार। सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की पनियाली स्थित अरण्य सभागार में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक कोविड काल में रोके गये उनके डीए के एरियर का भुगतान नहीं किया है जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि समिति की ओर से शासन प्रशासन से पत्राचार करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिस कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मौके पर शीघ्र ही डीए के एरियर का भुगतान न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में आरपी पंत, चंद्र किशोर असवाल, सुरेश मधवाल, धर्मानंद ध्यानी, सतीश जोशी, गणेश डोभाल और राजेंद्र बिष्ट सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार