कोटद्वार। मूल निवास भू कानून समन्वय समिति के लोग मंगलवार को विभिन्न श्रमिक यूनियन एवं सामाजिक संगठनों से मिले। गढ़वाल मोटर्स ओनर यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल के कार्यालय में जाकर मुलाकात की और 18 तारीख की रैली के लिए समर्थन की मांग की, जीत सिंह पटवाल ने जीएमयू की तरफ से सभी श्रमिक कामगारों का समर्थन देने की बात की। गढ़वाल जीप टैक्सी यूनियन के कार्यालय में जाकर भी समिति के लोगों से मुलाकात की और मूल निवास भू कानून पर चर्चा की 18 तारीख के रैली के लिए समर्थन मांगा जिसे उन्होंने स्वीकार किया। जीप, ऑटो, ई रिक्शा, ट्रक यूनियन आदि से भी मिले, सभी ने 18 तारीख की रैली का पूरा समर्थन किया और कहा कि मूल निवास भू कानून हमारे लिए जरूरी है। इस अवसर पर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद एवं राज्य आंदोलनकारी प्रवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक अनसूया प्रसाद सेमवाल, रमेश भंडारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, क्रांति कुकरेती पूर्व छात्र संघ नेता, राजेंद्र सिंह नेगी नगर निगम विकास समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे ।

More Stories
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज