लैंसडाउन । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर एलआर राजवंशी ने किया । प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को बताया कि उद्यमता एवं नवाचार वर्तमान समय की मांग है जिसमें अपार संभावनाएं हैं जिनका छात्र छात्राओं को लाभ उठाना चाहिए । देवभूमि उद्यमिता योजना के रिसोर्स पर्सन मंदीप असवाल ने उद्यमता में नैतिकता के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया । डॉ नेहा शर्मा ने नए उद्यमों के लिए नवाचार की महत्ता तथा स्टार्ट अप पर विस्तृत व्याख्यान दिया । स्थानीय प्रतिभागियों ने स्वनिर्मित उत्पादों का विमोचन किया जिसमें धूप, जूट बैग आदि शामिल हैं । महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ शुभम काला ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम से संबंधित पदाधिकारी एवं समस्त चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर