देहरादून: डोईवाला-कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के पास वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह तीन वाहनों के आपस में टकराए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है। दादेश्वर मंदिर से पहले तीन वाहन आपस में टकराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इनमें से एक वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिनमे दो बच्चे तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहन में एक-एक लोग घायल है। छह घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।
More Stories
नगर पालिका परिषद रामनगर की अनोखी पहल बनी देश के लिए मिसाल, किचन वेस्ट से गौ माताओं का पोषण …………
हाईकोर्ट की सख्ती : देहरादून नगर निगम में होर्डिंग-यूनिपोल घोटाले की होगी जांच, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की याचिका पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
लोक निर्माण विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य