पौड़ी : जनपद के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर के यौन शोषण के आरोप में एक बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा पर तीन साल से किशोर के यौन शोषण करने का आरोप है। जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर लक्ष्मण झूला थाने में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि रजनीश गिरी नामक बाबा अपने आश्रम में रह रहे 14 वर्षीय किशोर का तीन साल से यौन शोषण कर रहा है। इस पर पुलिस ने दो सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन