12 May 2026

उत्तराखंड में संगठन को लेकर कांग्रेस सख्त, प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, इनको तत्काल हटाएं…

 

देहरादून: कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद बदली-बदली नजर आ रही है। उसकी झलक कांग्रेस के फैसलों में भी नजर आ रही है। संगठन से जुड़े फैसलों पर भी सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। ऐसा ही एक चिट्टी कांग्रेस प्रभारी लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा को लिखी है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को तगड़ा झटका देते हुए उनके द्वारा की गई अनेको नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। प्रभारी शैलजा की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि जिनकी नियुक्ति बिना केंद्रीय नेतृत्व की संतुति के हुई है, उनको तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

इस चिट्ठी के बाद जिनको हटाया गया है, उनमें महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष अमन गर्ग, पछवादून के जिलाध्यक्ष राकेश नेगी सहित अनेकों प्रदेश और अन्य पदों पर की बिना संतुति की गई नियुक्तियां शामिल हैं।

अगस्त माह में दिल्ली में प्रदेश के नेताओं की प्रदेश प्रभाी से बैठक हुई थी। उसी बैठक में कई नेताओं ने इस तरह की शिकायतें की थीं। बैठक में प्रदेश प्रभारी के सामने ही सभी नेताओं व विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की थी।

नेताओं की नाराजगी को प्रदेश प्रभारी ने गंभीर मानते हुए मौखिक रूप से सभी नियुक्तियों को अवैध माना था। इसको लेकर अब साफतौर पर कह दिया गया। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस आलाकमान राज्यों के मसलों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

You may have missed