देहरादून : राज्य कैबिनेट की आज होने वाली बैठक टल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अचानक दिल्ली जाना पड़ा, जिसके चलते प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने के चलते कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया किया गया। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो कर प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे और फिर दिल्ली लौट आएंगे। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि जम्मू जाने से पहले सीएम धामी दिल्ली में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान कैबिनेट विस्तार भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, इस तरह की चर्चाएं हर बार ही होती हैं।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर