कोटद्वार । गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवं कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दुखाता में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वोदय के संस्थापक, भूदान आंदोलन के प्रणेता भारतरत्न आचार्य विनोवा भावे की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी, विनोवा व जयप्रकाश नारायण के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर सर्वोदय विचारों के प्रवाह हेतु गांधीवादी वयोवृद्ध सूर्यनारायण पांडे को विनोवा भावे स्मृति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया ।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी