गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे पर बुधवार को झडकुला पास दो वाहनों की आमने-सामने की भिडंत हो गई थी। जिससे चार लोग घायल हो गये है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पर झडकुला के पास एक टैंपो ट्रेवल और बस की आमने सामने की भिडंत हो गई। जिससे टैंपों में सवार 15 लोगों में से चार लोग गंभीर घायल हो गये थे। भिडंत इतनी भंयकर थी की टैंपो में सवार एक महिला और चालक अंदर की फंस गये थे जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ज्योतिर्मठ के उप निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला और गंभीर चार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ज्योतिर्मठ भेजा।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी