कोटद्वार : संत शिरोमणि रवि दास जयंती के पावन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधानसभा की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 दुर्गापुर अंतर्गत ग्राम खूनीबड़ तथा वार्ड संख्या 28 निम्बूचौड़ में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर एक समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
ग्राम खूनीबड़ में ₹15 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का उल्लेख करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस बारात घर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक स्थायी और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
इस दौरान ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बारात घर निर्माण हेतु विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जो आज पूरी होने से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त