कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार पहुंचकर कौडिया चैक पोस्ट पर स्थित अस्थाई चौकी का औचक निरीक्षण किया ।विस अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश से लगे होने के कारण कोटद्वार में आने वाली गाड़ियों की सुचारू रूप से चेकिंग हो उसकी व्यवस्था बनाने के लिए कहा । साथ ही पूरे कोटद्वार में सत्यापन अभियान और चौकी की क्षतिग्रस्त छत को सही करने के लिए कहा । उन्होंने बताया कि कौड़ियां चैक सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है जहां आए दिन अन्य प्रदेश से आने वाली हजारों गाड़ियां उत्तराखंड गढ़वाल में प्रवेश करती है , इसलिए यहां पर पुलिस की उचित व्यवस्था और कैमरे की प्रॉपर मॉनिटरिंग होती रहनी चाहिए ।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी