देहरादून: उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। हिंदी दिवस पर उत्तराखंड राज भाषा संस्थान द्वारा आईआरडीटीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप