देहरादून: लगातार भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राहत की बात यह है कि अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। लेकिन, दो दिन बाद यानी 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चम्पावत में 180 मिमी, काठगोदाम में 158 मिमी, नैनीताल में 146.7 मिमी और देहरादून के कुछ क्षेत्रों में 22.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में भारी बारया हो सकती है।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप