विकासनगर : विकासनगर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मुख्य बाजार में हार्डवेयर की एक दुकान सूचना पर डाकपत्थर स्टेशन से फायर टेंडर घटना स्थल पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। यहां गीता भवन के पास हार्डवयर गोदाम में अचानक धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। दुकान में प्लास्टिक और रबड़ का सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

More Stories
डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही