12 May 2026

आठवीं गढ़वाल राइफल्स ने मनाया युद्ध सम्मान दिवस

कोटद्वार । आठवीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों और उनके स्वजनों की ओर से सोमवार को 59 वां युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युद्ध शहीदों का स्मरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्थानीय बारातघर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 1965 में आठवीं गढ़वाल राइफल्स ने पाकिस्तान की बूटुर डोगरांडी पोस्ट पर कब्जा कर पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त दी थी। इस दौरान बटालियन के सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना का सामना करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा शहीदों के परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में सेनि. सूबेदार मेजर धीरज सिंह, ताजबर सिंह, तीरथ सिंह, देवेंद्र सिंह, महिंद्र पाल सिंह, उत्तम सिंह बृजमोहन सिंह, जीत सिंह और रमेश जखवाल सहित पूर्व सैनिकों व वीर नारियां मौजूद रही।

You may have missed