देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन सुन रहे जनमानस की समस्या । डोभालवाला निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के सम्मुख बताया कि उनकी भूमि पर फर्जी विक्रय पत्र बनाकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सब रजिस्टार को सर्वे करते हुए संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं एक दम्पती ने शिकायत करते जिलाधिकारी को बताया कि उपने साथ आनलाईन ठगी हो गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने साईबर थाने कोे कार्यवाही के निर्देश दिए।
वहीं छ नम्बर पुलिस निवासी एक महिला ने बताया कि दबगों द्वारा उनको परेशान किया जा रहा है उनको डराया धमकाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी नेे पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं अवैध रूप से मोबाईल टावर लगाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं एमडीडीए के अधिकारियों को संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।



More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप