कोटद्वार। ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत ऊर्जा निगम से सड़क किनारे बाधा बन रहे विद्युत पोलों को शिफ्ट करने की समय पर कार्यवाही ना होने पर विद्युत विभाग कोटद्वार से अपनी गहरी नाराज व्यक्त करी और उन्हें तुरंत हटाने के आदेश दिये हैं।
स्थानीय जनता को हो रही परेशनियों का ध्यान रखते हुए ऋतु खण्डूडी ने बताया की पूर्व में भी विद्युत विभाग को इस प्रकरण से पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था, जिस पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्युत विभाग कोटद्वार के अधिकरियों को फटकार लगाते हुए सख़्त आदेश दिया है कि जल्द से जल्द कौड़िया से झंडाचौक एवं झंडाचौक से बुद्धा पार्क के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी विद्युत पोल को हटाया जाये। ज्ञात हो कि इस वजह से नगर में कई बार भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे यातायात में बाधा होती है। जाम की स्थिति में आम जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर भी अतिरिक्त दबाव होता है।

More Stories
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी, नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू
देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष