कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में हो रही वृद्धि सहित बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष शुभम रावत के नेतृत्व में तहसील तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचारों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बहू-बेटियां प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस कारण बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही दिन प्रतिदिन महंगाई भी बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान देने के लिए राजी ही नहीं है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों में राजा आर्य, सौरभ पांडे, अविरल पंत, आदित्य क्षेत्री, अनस खान, ऋषभ सिंह, अयान मसूरी, विपिन भंडारी और भाष्कर प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया