देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव ऐराठा गांव जाने वाला देवसारी पुल से ऐराठा गांव तक का पैदल रास्ता वन विभाग ने सुधारीकरण कर आवाजाही के लिए खोल दिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, वहीं एनपीसीसी ने भी देवसारी सड़क से आ रहा बारिश के पानी को रोकने के लिए जीरो बैंड का ट्रीटमेंट करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 18 सितम्बर को ऐराठा गांव की बीमार महिला रधुली देवी को चट्टान को क्षतिग्रस्त रास्तों से डंडी में बैठाकर किसी तरह से अस्पताल में पहुंचाने की खबर के बाद वन विभाग और प्रशासन हरकत में आया है। देवसारी पुल से ऐराठा गांव का पैदल रास्ता मोडा में एक महिने से अधिक समय में क्षतिग्रस्त था। ग्रामीणों को आवाजाही भारी दिक्कत भरा था। पूर्वी पिंडर रेंज देवाल ने शुक्रवार को मार्ग का सुधारीकरण कर आवाजाही के लिए खोल दिया है। रास्ता खुलने से ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हो गई है।
ऐराठा गांव जाने वाले वन विभाग का रास्ता मोडा में क्षतिग्रस्त था। इस मार्ग को सुधार कर खोल दिया है। पैदल मार्ग के खुलने के बाद ग्रामीणों की आवाजाही शुरू हो गई है। पूरे मार्ग को सुधारने के लिए धन स्वीकृति के बाद बनाया जाएगा।
हरीश थपलियाल वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल
सरकोट देवसारी मोटर मार्ग का पानी नीचे ऐराठा पैदल सड़क में जा रहा है। देवसारी जीरो बैंड का ट्रीटमेंट किया जा रहा। बरसात के दौरान सड़क का पानी दूसरी ओर डाइवर्ट किया जाएगा।
नरेंद्र तोकयाल सहायक अभियंता एनटीपीसी देहरादून।

More Stories
मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव