कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार के बेलाडाट में आयोजित श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के द्वारा लगातार तीसरी बार रामलीला का बेहद सफल मंचन किया जा रहा है। मंगलवार की लीला में अशोक वाटिका व लंका दहन का उद्घाटन क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक प्रधानाचार्य दीपक गौड़ के द्वारा किया गया । उनके साथ में उनकी माताजी आनंदी देवी, सहयोगी चंद्रप्रकाश धस्माना के द्वारा रिबन काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दीपक गौड़ ने अपने शब्दों में कहा कि हम सभी को भगवान राम के आदर्शो पर चलना चाहिए और अपने अंदर के अहंकार को समाप्त करना चाहिए।
मंगलवार की लीला में दिखाया गया कि किस प्रकार रावण सीता माता को अपनी पटरानी बनाने को विवश करने की लगातार असफल प्रयास करता है लेकिन सीता माता रावण को उतने में ही श्राप देने लगती है। सीता माता को पूर्ण विश्वास होता है कि एक दिन भगवान राम अवश्य आयेंगे और उनको वहां से आजाद करके ले जायेंगे। साथ ही साथ यह भी दिखाया गया कि किस प्रकार परम राम भक्त हनुमान जी ने लंका में सब तहस- नहस करके पूरी लंका को दहन कर दिया। रामलीला के इस खूबसूरत मंचन के अवसर पर दीपक गौड़ के अलावा उनकी माता आनंदी देवी, चंद्र प्रकाश धस्माना, कुणाल गौड़, संस्था के अध्यक्ष लोकेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, नवीन सुंदरियाल, सुदीप बोठियाल, योगेंद्र बिष्ट, रोशन सिंह, बलवंत सिंह, विनोद सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे ।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम