कर्णप्रयाग (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने रविवार को कर्णप्रयाग के भूधंसाव क्षेत्र बहुगुणा नगर का निरीक्षण किया और प्रभावितों की समस्या सुनी। बहुगुणा नगर में भूधंसाव के कारण 39 परिवार प्रभावित है। प्रभावित परिवारों को बमोथ और ग्वाड में विस्थापन का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा गया है। प्रभावितो ने जिलाधिकारी से कहा कि वो विस्थापन नहीं चाहते है। भूधंसाव से उनके मकानों को जो क्षति हुई है उसका निर्धारित सर्किल रेट पर उनको मुआवजा दिया जाए और उसके बाद बहुगुणा नगर का ट्रीटमेंट किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि 39 परिवारों में से एनएच की कटिंग से प्रभावित चार परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है और एक अन्य परिवार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि 34 परिवारों को सर्किल रेट पर मुआवजा वितरण के लिए 13.85 करोड़ का मूल्यांकन किया गया है। सिंचाई विभाग द्वारा बहुगुणा नगर के ट्रीटमेंट के लिए 41 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। जिलाधिकारी ने प्रभावितो को आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का अध्ययन करते हुए शासन से मामले का निस्तारण के लिए अवगत कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम संतोष पांडेय, तहसीलदार सुधा डोभाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि शामिल।

More Stories
काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान