कोटद्वार। पौखाल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत पर उप जिलाधिकारी कोटद्वार के निर्देशों पर कानूनगो मनोहर सिंह नेगी व उनकी टीम के द्वारा बीती रात छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा किया. कानूनगो मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि वाहन संख्या UK15 CA 2727 व एक डंपर बिना नंबर में अवैध रेत बजरी बरामद हुई. अवैध खनन में लिप्त दोनों वाहनों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा कर दिया गया और उनके खिलाफ खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई.

More Stories
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित