कोटद्वार : आम जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाली कोटद्वार कोतवाली के ठीक बाहर बिना नंबर प्लेट के नगर निगम के वाहन दिन-रात खड़े रहते है, जिनमे कई सालों से नंबर प्लेट ही नहीं है। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता महेश नेगी द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कोटद्वार कोतवाल को मामले की जांच करने को कहा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता महेश नेगी ने बताया की जिन पुलिसकर्मियों के कंधो पर आम जनता को नियम कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है उसी कोटद्वार कोतवाली के ठीक बाहर सरकारी विभाग नगर निगम के कई वाहन बिना नंबर प्लेट के खड़े होते है, ये वाहन रोजाना पुरे नगर निगम छेत्र में सड़कों पर यूं ही दौड़ते रहते है। नंबर प्लेट न होने से प्रतीत होता है की ये वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत ही नही होंगे। बताया की आम जनता द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का पालन न करने पर पुलिस द्वारा उनके चालान किए जाते है लेकिन सरकारी विभाग के वाहनों में अनियमितताएं साफ दिखने पर भी रोज इन्हे अनदेखा कर दिया जाता है।



More Stories
ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
नशे के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा संकल्प, जारी हुआ ‘देहरादून घोषणा-पत्र’; राज्यपाल बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चुनावी हैट्रिक का मूल मंत्र