कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अन्तर्विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के सुपर आठ के लीग मुकाबले खेले गए । सोमवार को सुबह के पहले मुकाबले में बाल भारती ने एवीएन को 1-0 से व दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन ने कान्वेंट स्कूल को 1-0 से हराया वहीं शाम को खेले गए मुकाबाले में हेरिटेज अकादमी और आरपी टेलीपाड़ा के मध्य मैच बराबरी पर छूटा । पूल ए में केंद्रीय विद्यालय 6 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है एवं पूल बी में हेरिटेज अकादमी सात अंक के साथ शीर्ष स्थान पर विराजमान हैं । मंगलवार को लीग के आखिरी एवं निर्णायक मुकाबले खेले जा रहे हैं । खबर लिखे जाने तक पहला मुकाबला डीएवी और केवी लैंसडौन के मध्य खेला जा रहा था ।

More Stories
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की चिंता भी धामी सरकार की प्राथमिकता, बर्थ वेटिंग होम और हेली एंबुलेंस पर जोर