बागेश्वर : नगर पालिका को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो कूड़ा संग्रहण वाहनों को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि नगर पालिका को कूड़ा वाहन मिलने से अब कूड़ा निस्तारण के कार्यों में और गति मिल सकेगी। नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने में नगरवासियों से अपील करते हुए डीएम ने कहा कि पालिका द्वारा संचालित कूड़ा संग्रहण वाहन में अपने घरों का एकत्र कूड़े को डाला जाए। तथा कूड़े को कतई भी इधर उधर न फेंका जाए। नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम सदर मोनिका, ईओ हयात सिंह परिहार आदि मौजूद थे।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ