कोटद्वार : नगर में बाल रामलीला कमेटी के द्वारा एक अभिनव पहल की गई है । इस बार करवाचौथ की पूर्व संध्या के अवसर पर रामलीला कमेटी के द्वारा महिलाओं के लिए मेहँदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी सुमन लता व पूर्व पार्षद नीरू बाला खंतवाल, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी सुहागिन महिलाओं को करवाचौथ पर्व की बधाई दी। बाल रामलीला कमेटी की ओर से दो दिन तक चले मेहंदी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें पहुँची और सभी ने हाथों में आकर्षक मेहंदी लगवाई और मेहंदी कार्यक्रम का खूब लुप्त उठाया। बाल रामलीला कमेटी के द्वारा करवाचौथ के उपलक्ष में महिलाओं के लिए मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । युवतियों द्वारा महिलाओं के हाथों पर सुंदर-सुंदर मेंहदी रचाई गई।

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ