कोटद्वार। गढ़वाल की रीढ़ माने जाने वाली यातायात कंपनी जीएमओयू लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष भाष्करानंद भारद्वाज को चुन लिया गया है। इसके बाद कंपनी की उपसमितियों का गठन भी किया गया। इस संबंध में सोमवार को संचालक मंडल के सदस्यों की कंपनी मुख्यालय में आयोजित बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव संचालक गजे सिंह रौथाण ने किया और संचालक बलराज सिंह रावत के अनुमोदन के पश्चात उनको संचालक मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात गठित उपसमितियों में अर्जुन सिंह रावत को अध्यक्ष वित्त समिति, गजे सिंह रौथाण को अध्यक्ष पेट्रोल समिति, बलराज सिंह रावत को अध्यक्ष यातायात समिति और गणेश कुमार जुयाल को भूमि, भवन व पर्यटन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी अनिल बर्गली, सहायक यातायात प्रबंधक दीपक सिंह नेगी और कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष गोपाल रावत सहित समस्त संचालक मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी