गोपेश्वर : संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन अवध में भगवान राम और मिथिला में माता सीता के जन्म की लीला का मंचन किया गया। बुधवार को लीला का शुभांरभ शल्य चिकित्सक डॉ. नीरज पिमोली, दन्त चिकित्सक डॉ. अनुराग सक्सेना और सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी चंद्रमोहन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके में जहां मंचन पर भगवान राम व माता सीता के जन्म की लीला का मंचन किया गया। जिसके बाद मंच पर राक्षसी ताड़का, मारीज और सुबाहु के वध और अहिल्या तारण की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, शांति प्रसाद भट्ट, कमल राणा, दीपक बिष्ट, आयुष सती, हेमंत दरमोड़ा, उमेश चंद्र ठाकुर, संजय कुमार, देवेंद्र रावत, शैलेंद्र रावत, प्रकाश नेगी, जगोहन रावत आदि मौजूद थे।





More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या