कोटद्वार : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि लखनऊ से देहरादून को जोड़ने वाली 22545/ 22546 लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में भी एक स्टॉपेज निर्धारित किया जाए। संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय से लखनऊ राजधानी होने कारण लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद आदि शहरों में भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग निवास करते हैं और निरंतर इन शहरों में उनका निरंतर आवागमन बना रहता है। वंदे भारत ट्रेन देहरादून – लखनऊ के बीच में बहुत सुगम यात्रा का उपहार आदरणीय मोदी जी द्वारा उत्तराखंड को प्रदान किया गया है।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया कि अभी तक यह ट्रेन लखनऊ से चलकर बरेली मुरादाबाद और हरिद्वार में ही रूकती है, जबकि मुरादाबाद और हरिद्वार के बीच में 166 किलोमीटर की दूरी के बीच कोई भी स्टॉपेज नहीं है। गढ़वाल के लोगों की सुविधा को देखते हुए नजीबाबाद में अगर एक स्टॉपेज बनता है तो गढ़वाल के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा और सुगम यात्रा का साधन बनेगी।


More Stories
रिस्पना तट से सुरक्षित जीवन की ओर, 114 परिवारों को सुरक्षित आवास में स्थानांतरित करने की पहल; सुरक्षा, संवेदना और सतत विकास का संगम
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां