बागेश्वर : नमामि गंगे परियोजना के तहत सोमवार देर शाम सरयू, गोमती पावन नदी के संगम बागनाथ मंदिर घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम आशीष भटगांई ने दीप महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया, उसके बाद गंगा आरती हुई। सरयू नदी के किनारे सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को गंगा की सहायक नदियों की स्वच्छता और निर्मलता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, पूर्व चेयरमैन रेडक्रॉस संजय शाह जगाती, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, एसपी चंद्रशेखर घोडके, डीएफओ धुव्र सिंह मर्तोलिया, एसडीएम मोनिका, सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती में शामिल हुए तथा पुण्य के भागीदार बने।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी