देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बड़ा बयान देते हुए बॉबी पंवार पर निशाना साधा है। प्रीतम सिंह ने साफ कहा कि, उत्तराखंड मे पिछले कुछ समय मे कई अधिकारियो क़ो सेवा विस्तार दिया गया। उसमे मुख्य सचिव, PWD चीफ, UJVNL MD के साथ-साथ UPCL MD यादव समेत कई नाम है, लेकिन बात केवल UPCL MD की हो रही है। उनके अनुसार लड़ाई अगर सेवा विस्तार क़ो लेकर हो रही है तो कहे कि इससे बेरोजगारों का अहित हो रहा है। लेकिन बात केवल एक की हो रही है। प्रीतम सिंह ने साफ कहा कि, ये सेलक्टिव बातें नहीं चलेंगी। अगर सेवा विस्तार पर बात हो रही है तो सबपर हो। प्रीतम सिंह ने साफ कहा कि, इस मामले मे जो मेरी जानकारी मे आया है कि, एक नॉन टेक्निकल अधिकारी UPCL मे MD बनना चाहता है इसलिए ये तमाम काम करवाया है और यादव पर निशाना साधा जा रहा है। सरकार क़ो इस पहलू पर भी जाँच करनी चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी