नैनीताल : एसएसपी ने नैनीताल, भवाली, लालकुआं के कोतवाल बदल दिए हैं. कई थाना इंचार्ज को भी हटाया गया है. एसएसपी की और से जारी आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डीआर वर्मा का स्थानांतरण कर कोतवाली भवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. निरीक्षक दिनेश फर्त्याल को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बनाया है.
निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/डीसीआरबी बनाए गए हैं. निरीक्षक उमेश कुमार मलिक प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/डीसीआरबी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल बनाया गया है. सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष भीमताल का तबादला कलके प्रभारी चौकी टीपी नगर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है.
सब इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम से थानाध्यक्ष भीमताल स्थानांतरित हुए हैं. सब इंस्पेक्टर दीपक बिष्ट प्रभारी चौकी टीपी नगर से थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाए गए हैं. सब इंस्पेक्टर रोहताश सिंह थानाध्यक्ष खन्स्यू को अब वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है. उप निरीक्षक विजयपाल सिंह थाना हल्द्वानी से थानाध्यक्ष खन्स्यू बनाकर भेजे गए हैं.

More Stories
डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
तीव्र वर्षा के बावजूद भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियाँ