कोटद्वार । जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हीरो आफ द नेफा महावीर चक्र विजेता वीर शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस पर उनके पैतृक गांव बीरोंखाल ब्लॉक के बाडियों में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत संदेश, कला और सांस्कृतिक संस्था के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रविवार देर शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना से कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
संस्था के लोक गायक संजय रावत व उनकी टीम ने मेरी भाग्यानी बौ, कांध मा बंदूक छन, ब्वारी लाण नेपाल की और मुलमुल केकू हैसणी छै तू, आदि गढ़वाली गानों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान की बोर्ड पर मास्टर सुनील राणा, ढ़ोलक पर पुनीत थापा, आक्टो पैड पर आयुष कुकरेती और आक्टो पैड पर ऋषि ध्यानी ने संगत दी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य प्रेम सिंह नेगी, दीपू पोखरियाल, दिनकर पोखरियाल और शंभू पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग