कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के काश्तकारों को समय पर खाद और बीज न मिलने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि खाद और बीजों के समय पर न मिलने पर काश्तकारों की फसल प्रभावित हो रही है। इस संबंध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी कोटद्वार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार भाबर और स्नेह की जनता अभी भी खेती किसानी कर अपना गुजारा करती है। किसानों को उन्नत बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में केंद्रों की व्यवस्था की गई है। लेकिन इन केंद्रो पर समय से खाद व बीज की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, प्रवीन रावत, मनीष चातुरी, हिमांशु बहुखंडी, अंकित थपलियाल और पारस नेगी आदि थे।

More Stories
ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
नशे के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा संकल्प, जारी हुआ ‘देहरादून घोषणा-पत्र’; राज्यपाल बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चुनावी हैट्रिक का मूल मंत्र