देहरादून: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड और बढ़ने वाली है। इसको लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों में दून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में चटख धूप खिली रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में कल यानी 20 नवंबर से सुबह के समय कोहरा घना होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 20 से 23 नवंबर तक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
नशे के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा संकल्प, जारी हुआ ‘देहरादून घोषणा-पत्र’; राज्यपाल बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चुनावी हैट्रिक का मूल मंत्र