कोटद्वार। खेल महाकुंभ के चतुर्थ दिन हैंडबॉल की प्रतियोगिता जारी है समाचार लिखे जाने तक अंडर 14 बालक वर्ग में पोखडा ने यमकेश्वर ब्लॉक को 6-1 से हराया । अंडर 14 के अन्य मैच में पौड़ी ने कोटद्वार को हराया । अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कोटद्वार, द्वितीय स्थान पौड़ी एवं तृतीय स्थान जयहरीखाल ने प्राप्त किया इस । अवसर पर जिला खेल प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ एवं अवधेश चौहान उपस्थित रहे । हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र शाह, रजत नेगी, जगमोहन बिष्ट, नीरज पटवाल, विनोद पंत, महेश कुकरेती आदि व्यायाम शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।समाचार भेजने तक अंडर 17 बालक वर्ग में पौड़ी व पोखडा के मध्य सेमीफाइनल चल रहा है दोनों टीमों ने अभी तक कोई स्कोर नही किया है लेकिन खेल बहुत तेज चल रहा है ।इस मौके पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुनील रावत और खेल प्रेमी समाजसेवी धीरेंद्र सिंह कंडारी उपस्थित हैं ।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या