देहरादून: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ महीनों के बाद महिलाएं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें चलाती हुई नजर आएंगी। सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेख आर्य ने इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में नई खुलने वाली और आवंटन के लिए शेष बची राशन की दुकानों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इस प्रस्ताव को आगामी होने वाली कैबिनेट बैठक में लाने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम साबित हो सकता है।

More Stories
धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत