नई दिल्ली : IPL Auction 2025 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन जारी है। दूसरे सेट की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, श्रेयस अय्यर IPL Auction 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब को उनका कप्तान शायद मिल गया है। अर्शदीप सिंह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
पंजाब ने RTM यूज करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा। IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में भारत समेत विभिन्न देशों के 577 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं।
IPL मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। मेगा ऑक्शन में शामिल 577 खिलाड़ियों में 12 मार्की खिलाड़ी शामिल हैं। जिन्हें दो सेटों में बांटा गया है। मार्की प्लेयर्स को मेगा नीलामी में सबसे पहले लाया जाएगा। इसके बाद अन्य कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी।

More Stories
धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत