रूड़की/हरिद्वार : तहसील रूड़की के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की लगभग 6 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई गन्ने की फसल को तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस की मौजूदगी में कब्जामुक्त कराते हुए गन्ने की फसल को नीलाम किया गया। प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में हड़कम्प मचा रहा।
गन्ने की फसल की नीलामी हेतु गांव में आयोजित खुली बोली में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भारापुर निवासी आरिफ हुसैन द्वारा सर्वाधिक बोलीदाता के रूप में 21500 रूपये की बोली लगाने के फलस्वरूप नीलामी उनके नाम रही। प्रशासन ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर फसल कटाई कर, भूमि खाली करने के निर्देश सम्बन्धित बोलीदाता को दिये। टीम में राजस्व निरीक्षण प्रवीण त्यागी, लेखपाल अनुज यादव तथा गांव के सम्मानित व्यक्ति एवं बोलीदाता उपस्थित थे।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या