देहरादून : शासन ने 5 IPS और 14 PPS अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी SP का भी तबादला किया गया है। सरिता डोबाल को उत्तरकाशी का SP बनाया गया है। इसके साथ ही राजधानी के SP देहात लोकजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी ASP जया बलूनी को दी गई है। हाल ही में विजिलेंस से ट्रांसफर कर बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए SSP धीरेंद्र गुंज्याल को अब AIG जेल बनाया गया है। SP यशवंत सिंह से AIG जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास अब केवल SP CID की जिम्मेदारी रहेगी। SP उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को SP क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। सरिता डोबाल से एसपी रेलवे हटाकर फिलहाल किसी को यह चार्ज नहीं दिया गया है।



More Stories
पौड़ी गढ़वाल : प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण, नए लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण
पौड़ी गढ़वाल : तेज बारिश और घने धुंध के बीच लगातार जारी रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियान
रेड अलर्ट : इन जिलों में हो सकती है बहुत भारी बारिश, 115 सड़कें बंद, कई जिलों में स्कूलों में अवकाश