पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के चन्द्रशिला पट्टी के ग्राम पंचायत पाटी में 20 साल बाद ढोल धमाऊ की थाप पर पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। पांडव नृत्य को देखने बड़ी संख्या में धियाणियां (शादी हुई बेटियां) और प्रवासी गांव लौट रहें हैं। जिससे गांवों में रौनक बनी हुई है।
पांडव समिति के संरक्षक प्रेम नेगी ने बताया पांडव नृत्य में नारायण सिंह, राजपाल सिंह, राजबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुंवर सिंह, दलीपसिंह, शिशुपाल सिंह पांडवों के विभिन्न पात्रों की भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांडव नृत्य के दौरान गैंडा कौथिक सहित अनेक परम्पराओं का निर्वहन किया जाएगा। जिसमें तीन दिसम्बर को दुर्योधन वध के साथ चार दिसंबर को वेदक मन्त्रों के साथ पांडव नृत्य का समापन किया जाएगा। उन्होंने तमाम क्षेत्रवासियों से पांडव नृत्य में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राचीन परम्परा है इसको संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर पंडित मधुसूदन किमोठी, जगदीश लाल, जजमु लाल, रघुनाथ सिंह, बचन सिंह, विजय सिंह, रणजीत सिंह, गजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री