नई दिल्ली। गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में नरेंद्रनगर एवं कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने हेतु उनका आभार प्रकट किया, साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल श्रीनगर में उनके निवेदन पर तत्काल कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति एवं स्थाई कुलपति की चयन प्रक्रिया तेज करने हेतु धन्यवाद दिया।
सांसद बलूनी ने चमोली के सवाड़ सहित कुछ केंद्रीय विद्यालयों के व्यावहारिक प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे जिस पर उन्होंने सकारात्मक सहमति दी। मंत्री जी ने बताया कि शीघ्र ही श्रीनगर एनआईटी में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। बलूनी ने गत दिनों केंद्रीय मंत्री प्रधान से भेंट कर गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति, श्रीनगर एनआईटी में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति सहित केंद्रीय विद्यालयों के संबंध में क्षेत्रीय मांगों को रखा गया था।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ